आज निश्चय ही हर कोई तिख्हे दौड़ लगाने को तैयार है ,जिससे समय से पहले उसे मुकामी बोरा मिल जाय। इसमें कभी-कभी निरुद्देश्य गतिशीलता भी देखने को मिलती है। आज एक और होड़ लगी है की किसका बच्चा कितने पहले बचपन को पीछे छोड़ दे। जी हा समझ गए तो ठीक-ठीक नहीं तो स्पस्ट करना चाहूँगा की अभी कुछ दिन पहले गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराई एक लड़की सुर्ख़ियों में थी ,कारण की वह बारह वर्ष की ही थी और उसे स्नातक में प्रवेश मिल गया था ,निश्चय ही वह पढने में अच्छी होगी या कहें असाधारण होगी। परिवार वाले बहुत खुश तो होंगे ही जाहिर सी बात है,पर उसके बचपन का क्या होगा क्या उस पर कोई विचार हुआ,एक चीज,दूसरी बात की एक तरफ सरकार दसवी पास तक के लिए भी उम्र सीमा निर्धारित कर रखी है फिर ये लड़की किस आधार पर इतने कम उम्र में ये सब कर ली,शायद ये सरकारी गलती है या फिर कोई विशेष सुविधा और नियम जिसके विषय में सामान्य जन अनभिग्य होते है। या तो ऐसे नियम को बंद किया जाय या फिर इसे सार्वजनिक किया जाय जिससे बहुत ऐसे लोग है जो पालने में ही अपने सपने को रूप देना चाहते हैं,उन्हें भी रास्ता मिल जायेगा।
दूसरी तरफ बाल श्रम अधिनियम को बचपन बचाने का असली बाना समझने वाले सरकारी लोग का ऐसी खबरे नहीं पढ़ते,क्या बारह साल के बच्ची को बीस साल के पाठ्यक्रम पढाना बालश्रम की विषयवस्तु नहीं है। एक बच्चे के बचपन के साथ तो दोनों ही स्थितियों में खिलवाड़ होते है,अंतर ये है एक का शोषण सडक पर चाय-पान की दुकानों और होटल,रेस्टोरेंट्स में होता है तो दुसरे का अपने बहुमंजिली ईमारत में अपने मां-बाप ,और शिक्षक के द्वारा होता है। अतः ,ऐसे ढोंगी विकास कोरोकने की निश्चय ही पहल होनी चाहिए क्योंकि बोनसाई आम के फल देखने के लिए ही हो सकते है ,खाने भर के लिए तो भरा-पूरा पेड़ ही फल उपलब्ध कर सकता है।
गुरुवार, 6 जनवरी 2011
गुरुवार, 30 दिसंबर 2010
गत की विदाई आगत का स्वागत
नया साल क्या आया मानो सारे लोग शिकायतों का पिटारा खोले सब कुछ सुना देने को तैयार हैं। अरे भाई इस देश में हमेशा से घोटाले होते रहते हैं,नेहरु से लेकर नरसिम्हा राव तक का घोटालिक इतिहास रहा तो फिर इस साल थोडा ज्यदा हो गया ,इसको चर्चेआम करने से बढ़िया है की इसका नाम तक न लिया जाय अन्यथा कही नए साल में भी ये घोटालेबाज गुरुगड़ कही इसको अपना महिमामंडन समझ बैठे तो फिर अगले क्या कई बरस होंगे लगातार इसके चौके-छक्के। इस लिए छोडिये हँसी-ख़ुशी करिए गत की विदाई और जोश से लबरेज हो आगत का स्वागत..........
नव वर्ष के नव प्रभात का नव भावाभिनंदन
नव वर्ष के नव प्रभात का नव भावाभिनंदन
मंगलवार, 28 दिसंबर 2010
नव प्रभात के सुरमयी आगाज का स्वागत
कलुष-भेद तम हर प्रकाश नव ,जग-मग जग कर दे........फिर आया नूतन बरस पर खुशियों के बरसने और बरसाने का अद्भुत अवसर। अपने गलतियों को साल भर बाद याद करने का ,उससे और उसमें क्या खोया और क्या पाया से सीख लेने की नाटक करने का ,और फिर एक-एक दिन करके पुराने ढर्रे में ढल जाने का। वैसे अपने देश भारत वर्ष के बीते वर्ष पर अगर एक नजर रखी जाय तो पाएंगे की पूरी तरह से बीता साल भ्रष्टाचार को समर्पित रहा और महगाई को। घोटालों की लम्बी तादात की गिनना मुश्किल,कितनो की तो अर्थ भी समझ पाना कठिन।
लेकिन क्या हुआ,फिर नया साल अपने समय पर पहुच गया है,जरूरत है तो अपने गलतियों को स्वीकार करने की,यद्यपि ये हमारे देश के राजनेताओं के शब्दकोष में नहीं। फिर भी शायद देर सबेर होश आ ही जाय। बाकी घोटालेबाजों को घोटाले मुबारक,गरीबों को उनकी गरीबी मुबारक तो शरद पवार को प्याज औरन्य खाद्यों की महगाई मुबारक। प्रधानमंत्री को जेपीसी मुबारक तो सोनियां जी को अध्यक्षी मुबारक। सब अपनी मुफलिसी और अस्तित्व के संकट में ही सही एक बार ही सही बोल,दे सुस्वागतम,क्योको फिर भी थर्टी फर्स्ट मानेगा और लोग थिरकेंगे। नक्सली घटनाओं में हताहत और आये दिन अपने सरकारी विकास के खाते में ब्लास्ट की घटनाओं को सजोये सरकार की हर पहल मुबारक। तो आइये कराहों के बीच ही सही फिर से बोल ही दिया जाय.............नूतन वर्षाभिनंदन । जय हिंद।

सोमवार, 27 दिसंबर 2010
सचिन और भारत रत्न
सचिन तेंदुलकर का नाम क्रिकेट प्रेमियों के अलावा भी लगभग हर कोई जानता है। इससे कत्तई नाकारा नहीं जा सकता कि सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट कि दुनिया में देश का सर ऊचा किया। लेकिन उनके नाम को राम नाम की तरह जो जपा जा रहा है कि उन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए तो रत्नीय ख़िताब पहचान पाने के लिए होते है न कि पहचान पर आईएसआई मार्क लगाने के लिए। भारतीय सिनेमा के हरदिल अजीज अमिताभ बच्चन साहब कही सचिन कि पहल इस लिए तो नहीं कर रहे कि वो भी अपने को भारत रत्न कि कतार में आक रहे है।
मैं सचिन का या उनको भारत रत्न देने का विरोधी नहीं,लेकिन भारत रत्न कि अपनी एक गरिमा है,मै ये भी नहीं कहता कि सचिन उस गरिमा के उपयुक्त है या नहीं लेकिन इतना तो जरूर है कि ऐसे बहुत नाम है जो अपने क्षेत्र में बहुत अच्छा किये है ,अगर सबको हम भारत रत्न दिलाने कि मांग करने लगे तो शायद संभव नहीं होगा। वैसे भी सचिन किसी पहचान कि मोहताज नहीं है और न ही भारत रत्न के रूप में मिलनेवाले धन का उनके सामने कोई हैसियत है,ऐसे में सचिन कि चुप्पी या तो ये मान ली जाय कि वो भी इस तमगे कि आस में बैठे है अन्यथा उन्हें खुद कह देना चाहिए कि मुझे भारत रत्न नहीं चाहिए जिससे उनका कद और भी बड़ा हो जाता। भारत रत्न मुफलिसी में जी रहे छोटो को बड़ा बनाने के लिए उपयोग में लाना ही न्याय संगत है।

रविवार, 26 दिसंबर 2010
शरद पवार को आखिर कांग्रेस क्यों ढोने की कशम खा रखी है
कांग्रेस के तथाकथित मनबढ़ मंत्री शरद पवार गरीबों की गरीबी के नाम जहर उगले जा रहे हैं। गेहूं सडा देंगे ,चावल सडा देंगे लेकिन रेट कम नहीं करेंगे,गरीबों में नहीं बाटेंगे। एक तरफ उनकी मुखिया सोनियां जी चिल्ला रही है की संगठन के खिलाफ कोई मंत्री बोला तो उसे निकल फेकेंगी,तो क्या ये मान लिया जाय की शरद पवार संगठन से बाहर होने वाले है या कांग्रेस उनकी इस नीति से सहमत है। और अगर ये दोनों बाते नहीं है तो कांग्रेस पार्टी ऐसे हेक्ढे को क्यों झेल रही है ,राजनैतिक स्वार्थ ,और उनकी बम्बैया पूंछ सब ठीक है लेकिन इतना ये गर गिरेंगे तो अल्ला ही जाने इनकी गति क्या होगी।
सोमवार, 20 दिसंबर 2010
राष्ट्र राज्य और अभिब्यक्ति की स्वतंत्रता
काकोरी के शहीदों की याद में राष्ट्र राज्य और अभिब्यक्ति की स्वतंत्रता पर एक गोष्ठी तो हुई वैचारिक बहसे भी हुई,लेकिन शीर्षक केंद्र में नहीं रहा। कारन की जब-जब विद्वानों को जोड़ने का प्रयास किया जाता है तब तब यही होता है। सच तो यह है की अभिब्यक्ति ही है जी कभी परतंत्र नहीं होती और इतना ही नहीं उसको जितना परतंत्र करने को कोशिश की जाती है वो उतना ही स्वतंत्र होती जाती है। बहुतेरे क्रांतिकारी नेता जो फासी पर तो चढ़ा दिए गए लेकिन उनकी अभिब्यक्ति अंग्रेजो के लिए ताबूत का कील साबित हुई। उनके विचार आज भी मरे हुए में जोश पैदा कर देती हैं। बहस चल ही रही थी की बीच में अपने भाषण के दौरान एक प्रोफ़ेसर साहब राम की तुलना लादेन से कर बैठे ,मैंने कहा अब कितनी अभिब्यक्ति की स्वतंत्रता चाहिए आप लोगों को भाई। जब जान पर बाण आती है तो अभिब्यक्ति सबसे मजबूत स्थिति में होती है ,उन प्रोफ़ेसर साहब लोगों की मिलने वाली एक लाख तनख्वाह में से नब्बे हजार उनको दे दिया जाय और दस हजार गरीबो में बाट दिया जाय तो शायद किसी एक की ऐसी पहल न रह जायेगी और फिर जो इनकी अभिब्यक्ति होगी देखने योग्य होगी। अतः अभिब्यक्ति के छलावे मत गरीबों को घसीतिये अरुंधती रॉय कभी गरीब नहीं रही है,जिनके लिए आप लोग चिल्ला रहे है ।
गुरुवार, 16 दिसंबर 2010
देश को कंगाल बना रही कांग्रेस की नीतियां
आजादी के बाद देश की बागडोर ज्यादातर कांग्रेसी सरकारों के हाथ में रही है। महगाई और कोटेदारी,ठेकेदारी इनकी नीतियों में हैं। गरीब इनके एजेंडे के कभी हिस्से नहीं होते। और देश के गरीबों के नाम की अरबों खरब संपत्ति इनके अलमारियों की तो औकात नहीं की अपनी शोभा बढवा पाए लेकिन स्विटजरलैंड के बैंकों में वो पैसे बेनामी दिन झेलने को मजबूर होते हैं। इनके यहाँ जो जितना बड़ा ईमानदार छबि का होता है ,जब पोल खुलता है तो उतना बड़ा डकैत साबित होता है। बाबू जगजीवन राम भी सबसे इमानदार नेता के रूप में जगजाहिर थे,लेकिन बाद में इनकी रकम सुन कितनों के हृदयघात हो गए। पंडित सुखराम भी ऐसे ही टिकेदार ब्राम्हण थे संचार ही निगल गए।
आये दिन जन्जरूरत के चीजों का दम बढ़ानेवाले कांग्रेसियों का परिवार तो अधिकतर विदेशी आबोहवा में रहता है,उसे पेट्रोल और दाल की कीमत से क्या लेना देना । शरद पवार चिल्ला-चिल्ला के कह ही दिए की अनाज सदा देंगे लेकिन गरीबों को नहीं देंगे न ही सस्ता करेंगे,फिर भी कांग्रेस उन्हें सर आखों पर बैठाये हुई है,क्योंकि ये उसके टेस्ट के नेता हैं। ऐसे में हमारे प्रधानमंत्री जी निश्चय ही इमानदार छबि के है लेकिन क्या कहा जाय अगर गरीबों के लिए नहीं खड़े हो सकने की ताकत है तो अब उनको खाने की कमी कभी थोड़े ही रहेगी ,न ही उनको और प्रसिध्ही ही अब मिल सकती,वो इतने ऊचे पड़ाव पर पहुच चुके है,तो कुर्सी की लालच क्यों लगाये हुए है ,जाए राम -राम करे। या फिर मान लें की हर गड़बड़ी उनकी जानकारी में हो रहे है। देश के आईने में अपना प्रतिबिम्ब एक ईमानदार और उनके सरीखे विद्वान आदमी को नहीं खरब करना चाहिए ।

सदस्यता लें
संदेश (Atom)