बुधवार, 26 जनवरी 2011

लोकप्रियता का लोभ कही उत्सव को कातिल तो नहीं बना रहा

बनारस का उत्सव शर्मा एक सुलझे और संस्कारिक परिवार और छठां वेतन लग जाने के वजह से पैसेवाले घर की सन्तान कहा जा सकता है। उसके मानसिक विक्षिप्तता की कहानी की बात अगर की जाय तो उसकी मां इंदिरा शर्मा जी खुद ही सर सुन्दरलाल अस्पताल में मनोचिकित्सक हैं। पिताजी इंजीनियरिंग कालेज में है। सामान्यतया ऐसी घटनाएँ जब होती हैं तो कानूनी तौर पर बचने के लिए ही लोग सबसे नायाब तरीका डिप्रेसन या मनोरोग का प्रमाण पत्र दिखा देना होता है। उत्सव की तो उसमें भी बल्ले-बल्ले क्योंकि उसकी मां ही सारी व्यवस्था कर देंगी।
एक बात गौर करने योग्य है कि उत्सव सिर्फ बड़ी घटनाओं से जुड़े लोगों को ही निशाना बना रहा है कारण रातोरात वह लोकप्रियता के शिखर पर पहुच जाता है,। हिन्दू विश्वविद्यालय के बहुत सरे प्रोफ़ेसर उसे बचने के लिए अपना व्याख्यान देना शुरू ही कर दिए कि यह व्यवस्था के प्रति क्षोभ है। यहाँ दो और बातें जिक्र में लाई जा सकती हैं कि इन घटनाओं से पहले तो काभी उत्सव के मां-बाप ने अख़बार में इश्तिहार नहीं दिया कि उनका बेटा मनोरोग से ग्रसित है,और मनोरोगी को घर में न रखने केबजाय अहमदाबाद या दिल्ली पढने भेजने कि उनकी हिम्मत को दाद देनी होगी। दूसरी चीज उत्सव जिस बीएचयू में पला बढ़ा वो खुद ही दुर्व्यवस्थाओं कि खान है,वहां तो कभी उत्सव व्यवस्था परिवर्तन को सामने नहीं आया। वह फाईन आर्ट्स का स्टुडेंट रहा है ,और कितने छात्र व्यवस्था आदि के विरोध में जेल गए उनकी पढ़ी गयी उसमें तो कभू उत्सव नहीं दिखा।
तो मिलाजुला के ये व्यवस्था के प्रति विरोध वगैरह नहीं है सिर्फ और सिर्फ नाम कमाने का जरिया और उसकी मां बढई है अगर मां-बाप ऊचे जगह से जुड़े नहीं होते तो शायद ऐसा नहीं होता। यद्यपि मैं उत्सव का विरोधी नहीं लेकिन अगर उसके मां-बाप इतने ही चिंतित है तो अपने सांड को बाध कर रखे ।

3 टिप्‍पणियां:

  1. ish par hamare deshvasi ko gaur karna chahiye.aur virodh karana chahiye.

    जवाब देंहटाएं
  2. ek katil ko janm dene me uske ma bap ka pura sahyog hota hai . utsav ke ma bap ko usca sahyog nahi karna chayahe.unhe apani pahunch ka upyog akshi jagah karni cahaye na ki utshav ke ku karmo ko chipane ke liye.

    जवाब देंहटाएं
  3. aap sahi kah rhe hai sir,lekin Utsav sharma etna bada kam akele nhi kar sakta, i think use es kaam ke liye jarur kisi ne ukasaya hoga.

    जवाब देंहटाएं